Uncategorized

तेजस्वी मामले में कुछ नहीं बोले लालू: नीतीश

पटना : 31 जुलाई – मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार नीतीश कुमार ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा देने के बाद अपनी बात रखी थी. नई सरकार के गठन के बाद मैंने अपनी बात रखी. नीतीश ने बताया कि उन्होंने गठबंधन की सरकार चलाने की पूरी कोशिश की, मगर नहीं हो चल पाई. जिसके बाद मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था.

आरजेडी की बयानबाजी के कारण ही ऐसा हुआ

नीतीश कुमार ने बताया कि हमने गठबंधन धर्म निभाने की पूरी कोशिश की. उन्होंने कहा कि आरजेडी की बयानबाजी के कारण ही ऐसा हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश ने इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर टिप्पणी की. नीतीश ने कहा कि लालू यादव ने कुछ भी साफ नहीं किया. लालू तेजस्वी यादव पर कुछ नहीं बोले.

जनता के हित में लिया गया फैसला

नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने को बिहार की जनता के हित में लिया गया फैसला करार दिया. सीबीआई की रेड के बाद मैंने कई बार लालू यादव से बात की. सीबीआई की रेड पर लालू यादव ने बीजेपी को नया पार्टनर मिलने की बात कहते हुए शुक्रिया कहा, जिसका बहुत गलत संदेश गया. नीतीश ने कहा तेजस्वी पर बात साफ की. उन्होंने कहा ”तेजस्वी ने मुझसे पूछा कि आप ही बता दें क्या सफाई दूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button