Uncategorized

झारखंड हुआ पानी पानी , कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मानसून शुरू होने के बाद जुलाई में पहली बार शनिवार और रविवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। 24 घंटों में रांची में ही 53.8 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। जुलाई माह में पिछले तीन साल की बारिश का रिकार्ड इस बार टूट गया। रविवार को भी सुबह से ही लगातार हो रही बारिश ने लोगों को अपने घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है. लगातार हो रही बारिश से 4 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो 10 जुलाई 2009 के दिन रांची में सिर्फ 50 मिमी बारिश ज्यादा हो पाई थी। 2010 में 14 जुलाई को 36.2 मिमी और वर्ष 2011 में 21 जुलाई को 47 मिमी बारिश हुई थी। शनिवार को रांची में तीन वर्षो में सबसे ज्यादा बारिश हुई। भारी बारिश से जहां रांची के रुक्का, हटिया और कांके डैम के जलस्तर में भारी बढोतर हुई हैं वहीं राज्य की कई नदियां लबालब भर गयी है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र ने दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी जिलों में देवघरए धनबादए दुमकाए गिरिडीहए गोड्डाए जातमाड़ाए पाकुड़ व साहिबगंज के अलावा दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूमए पश्चिमी सिंहभूमए सिमडेगा व सरायकेला में 23 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। रांची में मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button