Uncategorized

भाकपा (माले) ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा- सीएम ने किया संसदीय मर्यादा पर चोट

Ranchi : विधान सभा में मुख्यमंत्री के असंसदीय बड़बोले बोल और मांडर के मनरेगा मजदूर कार्लुस कुजूर की मजदूरी भुगतान में देरी से हुई मौत के खिलाफ शनिवार को भाकपा (माले) रांची नगर कमिटी ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. पार्टी कार्यक्रताओं ने मुख्यमंत्री के अपशब्दों के उपयोग को संसदीय मर्यादा पर चोट बताया. “मनरेगा मजदूर की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों को जेल दो, मजदूर किसानों की मौत क्यों, मुखयमंत्री जवाब दो, मृतक के आश्रित को दस लाख रुपये मुआवजा देना होगा” के नारे लगाए.

इसे भी पढ़ेंः सीएम ने कहा विपक्ष को मिर्ची लग रही है क्या, तो हेमंत ने कहा आप अधिकारियों के जाल में फंस चुके हैं, बाहर निकलें

इसे भी पढ़ेंः सीएम के प्रेस सलाहकार अजय कुमार पर कार्रवाई, मोमेंटम झारखंड के बाद हुए एमओयू को लेकर लाया गया कार्यस्थगन प्रस्ताव

मुखमंत्री संसदीय मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं

कार्यकर्तों को संबोधीत करते हुये माले जिला सचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि विपक्षी नेताओं के तेवर राज्य की दुर्दशा के कारण तल्ख हैं. मजदूर-किसान और महिलाएं भूख, बलात्कार, मौत  की घटनाओं से त्रस्त है. उन्होंने कहा कि सरकार झूठे आंकड़े गिना रही है. लूट भ्रष्टाचार और घमण्डी सत्ता के खिलाफ पार्टी के भीतर ही विरोध उठ रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष पर तेवर दिखा कर मुखमंत्री संसदीय मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं. इस मौके पर माले नेता सुदामा खलखो, रामचरित्र शर्मा, अजबलाल सिंह, सलीम अंसारी, किशोर खंडित, ब्रजकिशोर साहू, एनमूल हक़, सिनगी खलखो, आयति तिर्की, कलावती आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः सीएम रघुवर पर सदन में गाली देने का आरोप, हेमंत ने कहा माफी मांगें सीएम, जेएमएम ने फूंका पुतला

इसे भी पढ़ेंः देखिये-सुनिये सीएम रघुवर दास ने सदन में विपक्षी विधायकों को कौन सी गाली दी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button