Uncategorized

शक्षिा, स्वास्थ्य और सिचाई में केंद्र की मदद की जरूरतः सारस्वत

नीति आयोग: नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत ने कहा कि झारखंड में शक्षिा, स्वास्थ्य और सिचाई के लिए केंद्र की मदद मिलना चाहिए. झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आये डॉ सारस्वत ने कहा है कि इन क्षेत्रों में मदद मिलने के बाद झारखंड तेजी से विकास करेगा. नीति आयोग का दल राज्य के मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य के सभी विभागो के सचिव के साथ बैठक की. बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में डॉ वीके सारस्वत ने कहा कि झारखंड विकास दर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. गुजरात के बाद 8.6 फीसदी विकास दर के साथ झारखंड दुसरे स्थान पर है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड का प्रति व्यक्ति आय को बढाकर एक लाख से उपर ले जाना है. में झारखंड का प्रति व्यक्ति आय 67000 है.रधुवर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कार्यो की नीति आयोग ने जमकर तारीफ की और कहा कि पिछले तीन साल में ही झारखंड का ज्यादा विकास हुआ. वर्तमान केंद्र राज्य का ज्यादा से ज्यादा मदद करे इस बात पर भी गंभीरता से विचार वर्मिश किया गया.
झारखंड में लगेगा मेथेनॉल का प्लांट
नीति आयोग के सदस्य ने घोषणा की है कि झारखंड में मेथेनॉल का प्लांट लगाया जायेगा. कोल इंडिया , झारखंड सरकार और सिंफर के सहयोग से प्लांट का नर्मिाण किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button