Uncategorized

ट्रंप ने अफगानिस्तान रणनीति पर सैन्य अधिकारियों संग बैठक की

वाशिंगटन, 19 जुलाई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। पेंटागन इस समय नई अफगानिस्तान रणनीति पर काम कर रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “मैंने बहुत से लोगों से ढेर सारे विचार सुने, लेकिन मैं जमीन पर मौजूद लोगों से यह सुनना चाहता हूं।”

ट्रंप ने कहा, “हम वहां लगभग 17 सालों से हैं और मैं यह जानना चाहता हूं कि हम 17 सालों से वहां क्यों हैं, यह कैसे चल रहा है, और हमें अतिरिक्त विचारों के संदर्भ में क्या करना चाहिए।”

कई महीनों से पेंटागन ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ मिलकर नई अफगानिस्तान रणनीति पर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button