
Ranchi: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने खूंटी में बायपास सड़क बनाने की मांग प्रश्नकाल में की. कहा कि खूंटी बायपास को वर्ष 2019 में ही कैबिनेट से पारित कराया गया है. कहा कि अध्यक्ष महोदय क्या चार साल तक किसी योजना की डीपीआर बनाने में लगता है. अबतक इसपर कोई काम शुरू नहीं हुआ है.
जवाब में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक कॉन्ट्रेक्टर का चयन कर लिया जाएगा और उसके छह महीने के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा. कहा कि अगले चार वर्ष में काम पूरा हो जाएगा. मंत्री के जवाब से नाखुश विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मुखयमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच पिछले दिनों बात हुई थी. जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि सड़क निर्माण के लिए पैसे की कमी नहीं है, योजना बनाकर दीजिये. कहा कि राज्य सरकार योजना तैयार करने के प्रति उदासीन है.




