JharkhandPalamu

पलामू में खुला मेधा डेयरी का नया प्लांट, 28 करोड़ आयी लागत

Palamu: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर से करीब दस किलोमीटर दूर गणके गांव में तकरीबन 28 करोड़ की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया है. अत्याधुनिक तकनीकी से लैस इस प्लांट का ट्रायल पूर्ण हो चुका है. अब यहां दूध की प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग का ट्रायल होगा.

शीघ्र इस प्लांट से मेधा के नाम से दूध से बने उत्पाद दूध, दही, लस्सी व घी को बाजार में उतारा जायेगा. इस प्लांट के खुलने से विशेषकर पलामू के 25 हजार पशुपालक किसानों को काफी फायदा होगा. इसे दूध क्रांति (श्वेत क्रांति) भी कहा जा सकता है.

सरकार एवं स्थानीय प्रशासन दूध कारोबार को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. पलामू सहित राज्य में दूध के कारोबार की अच्छी संभावना है. इस प्लांट के निर्माण हो जाने से पशु पालकों को दूध का उचित दाम सालों भर मिल सकेगा. इससे पलामू की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसाना भी आत्मनिर्भर हो सकेंगे.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS: झारखंड में फिर गरमाई IPS अधिकारियों के प्रमोशन और तबादले की चर्चा

पलामू में 62 दूध संग्रह केन्द्र

पलामू जिले में 62 दूध संग्रह केन्द्र बनाये गए है. इन संग्रह केन्द्र से 230 गांव जुड़े हैं. 46 दूध संग्रह केन्द्र पर गुणवता जांच यंत्र भी लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त इन केन्द्रों पर गुणवता जांच यंत्र नहीं है. उनके दूध के नमुने को निकट के केन्द्र में भेजकर जांच की जाती है.
बताते चलें कि झारखंड मिल्क फेडरेशन द्वारा इस प्लांट का संचालन किया जायेगा. इस प्लांट में 20-20 हजार किलो लीटर के दो मिल्क टैंक लगे हैं, जिसमें दूध की प्रोसेसिंग होगी. दूध संग्रहण केन्द्र से संग्रहित दूध को ठंडा करने हेतु 9 बल्क मिल्क कूलर भी स्थापित हैं. यहां पर संग्रहित दूध को ठंडा कर प्रोसेसिंग हेतु पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत लातेहार जिले में स्थापित प्रोसेसिंग प्लांट एवं रांची के प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand NEWS : काश झारखंड विधानसभा में शुरू के दो दिनों वाला माहौल रहता तो सही मायने में जनता का भी भला होता

तकनीक है लैस है पूरा प्लांट

पूरा प्लांट तकनीक से लैस है. 5 हजार लीटर क्षमता की पाश्चराइजर लगे हैं, जो दूध में व्याप्त बैक्टिरिया को नष्ट करने का कार्य करेगा. वहीं 5 हजार लीटर क्षमता की क्रीम सैपरेटर लगे हैं, जिसके माध्यम से दूध से क्रीम को अलग किया जायेगा. वहीं 5 हजार लीटर क्षमता की होमोनाइजर लगे हैं. यहां से संतुलित दूध निकलेगा.

सैपरेटर एवं होमोनाइजर के माध्यम से दूध की गुणवत्ता का विकास होगा. इसके अलावा अमोनिया रेफ्रिजरेटर प्लांट लगे हैं, जिसके माध्यम से दूध को ठंडा किया जायेगा. इसके अलावा दो हजार किलोग्राम प्रति घंटा क्षमता की दो ब्वॉयलर लगे हैं.

इससे दूध को गर्म करने की व्यवस्था की गयी है. दूध को 80 डिग्री तापमान पर गर्म करने का प्रावधान है, इसके बाद 4 डिग्री तापमान पर उसे ठंडा किया जाता है, ताकि दूध के बैक्ट्रिया को समाप्त किया जा सके.

राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड के साइड इंचार्ज प्रदीप लायक ने बताया कि आग आदि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से फायर फाइटिंग की व्यवस्था की गयी है.

इसे भी पढ़ें :Russia Ukraine War: रूस ने मानवीय गलियारे के जरिए नागरिकों को निकालने के लिए की युद्धविराम की घोषणा

किसान खेती के साथ-साथ दुधारू पशुओं को भी पालें: आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त जटाश्ंाकर चौधरी ने कहा है कि गौ पालन किसानों की गतिविधि में शामिल है. किसान खेती भी करते हैं और विभिन्न प्रजाति के दुधारू पशुओं का पालन भी करते हैं. उन्होंने कहा कि पलामू में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के खुलने से किसानों को काफी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ दुधारू पशुओं को भी पालें और दूध का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगे.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : पलास्थली रेलवे स्टेशन फिर से होगा गुलजार, इसीएल करेगा भूमि भराव

झारखंड में 7 हो जायेगी प्रोसेसिंग प्लांट की संख्या: एमडी

झारखंड मिल्क फेडरेशन के एमडी सुधीर कुमार ने बताया कि पलामू में दूध प्रोसेसिंग प्लांट की शुरूआत से राज्य में प्रोसेसिंग प्लांट की संख्या 7 हो जायेगी. वतर्मान समय में चार प्लांट क्रियाशील हैं. इनमें पलामू प्रमंडल के लातेहार एवं रांची, कोडरमा और देवघर शामिल हैं, जबकि पलामू में स्थापित प्लांट की ट्रायल अंतिम चरण में है. इसके अलावा देवघर के सारठ एवं साहिबगंज में भी मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें :हाल-ए-रिम्स: वेटिंग करते हुए मरीज हो रहे बेहाल

Related Articles

Back to top button