Uncategorized

सीएनटी एसपीटी संशोधन और स्‍थानीय नीति के खिलाफ माओवादियां का बंद 29 को

रांची: माओवादियों ने रघुवर सरकार को जनविरोधी करार देते हुए 23मई से 27 मई तक विरोध दिवस और 29 मई को चौबीस घंटों का झारखंड बंद का आव्‍हान किया है। इस बाबत भारत की कॉम्‍युनिस्‍ट पार्टी (माओवादी) की बिहार झारखंड स्‍पेशल एरिया कमिटी ने एक प्रेेस विज्ञप्‍ति जारी करते हुए कहा कि रघुवर दास /भाजपा के नेतृत्‍व वाली सरकार ने आदिवासियों मूलवासियों केे हित के खिलाफ स्‍थानीय नीति बनायी और सीएनटी एसपीटी ऐक्‍ट में संशोधन लाने की कोशिश कर रही हैैै। यह सरकार आदिवासियों मूलवासियों केे विनाश की क्रूर चेष्‍टा कर रही है। इसके अलावा देशी विदेशी पूंजीपति घरानों को मोमेन्‍टम झारखंड के नाम पर आमंत्रित करके यहां की जमीन और खनिज का लूट करवाने की साजिश रच रही है। नीचे देखिये प्रेस रिलीज की प्रति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button