नई दिल्ली: भारत को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को दो पदक हासिल हुए हैं। भारत को पहलवान अनिल कुमार और ज्योति यादव ने कांस्य पदक दिलाए। अनिल ने उज्बेकिस्तान के मुहम्मदअली शाम्सीडीनोव को ग्रीको रोमन 85 किलोग्राम भारवर्ग के कड़े मुकाबले में 7-6 से मात दी।
ज्योति ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के में भारत को कांस्य पदक दिलाया।
इसी के साथ भारत की इस टूर्नामेंट में पदकों की संख्या तीन हो गई है और यह तीनों पदक कांस्य हैं।
टूर्नामेंट के पहले दिन बुधवार को हरप्रीत सिंह ने ग्रोको रोमन 80 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य जीता था।




