Uncategorized

श्याओमी ने भारत में पहला ऑफलाइन स्टोर ‘मी होम’ खोला

बेंगलुरू: अपने ग्राहकों तक सीधे पहुंचने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने गुरुवार को यहां अपने पहले ऑफलाइन स्टोर ‘मी होम’ का अनावरण किया।

यह स्टोर व्हाइटफील्ड स्थित फोनिक्स मार्केट सिटी में खोला गया है। इस स्टोर में कंपनी के कई प्रमुख उत्पादों को प्रदर्शन के लिए रखा गया है जिसमें मी 5 और रेडमी नोट 4 प्रमुख है। इसे आम जनता के लिए 20 मई से खोला जाएगा।

श्याओमी देश की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन विक्रेता कंपनी के रूप में उभरी है जिसका साल 2016 में कुल कारोबार 1 अरब डॉलर का रहा था। श्याओमी का एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर इससे पहले केवल चीन, हांगकांग और सिंगापुर में ही खोला गया है।

श्याओमी इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनु जैन ने यहां संवाददाताओं को बताया, “जल्द ही मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई में भी ऑफलाइन स्टोर खोले जाएंगे। कंपनी ने देश भर में अगले दो साल में ऐसे 100 स्टोर्स खोलने का लक्ष्य रखा है।”

जैन ने कहा, “इन स्टोर्स पर हमारे उत्पाद की बिक्री की जाएगी और अगर वे उस समय उपलब्ध नहीं हुए तो टोकन के रूप में छोटी सी रकम जमा कर उसे खरीदा जा सकेगा।”

उन्होंने कहा, “मी होम हमारे ऑनलाइन मी डॉट कॉम का ही ऑफलाइन रूप है। हम इसे मी होम इसलिए कहते हैं, क्योंकि हम ग्राहकों को अपने स्टोर में घर जैसा अनुभव कराना चाहते हैं। आप हमारे स्टोर्स में आकर हमारे उत्पादों का परीक्षण कर सकते हैं और गेम खेल सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button