Uncategorized

पाकिस्तान ने एक साल में 268 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बीते 12 महीनों में 268 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इससे 9 लोगों की मौत हुई। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने यह जानकारी दी और कहा कि भारतीय सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन का उचित जवाब दिया।

मंत्री के दिए गए आंकड़े के अनुसार, इन उल्लंघनों में ज्यादातर सिर्फ 2 महीनों में हुए। इसमें अक्टूबर 2016 में 78 बार उल्लंघन किया गया जिसमें दो लोगों की मौत हुई और नवंबर में 88 बार उल्लंघन किया गया जिसमें पांच अन्य लोग मारे गए।

भामरे ने कहा, “सभी संघर्षविराम उल्लंघनों को हॉटलाइन, फ्लैग मीटिंग और दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल आफ मिलिट्री आपरेशन्स के बीच की साप्ताहिक वार्ता के माध्यम से उचित स्तर पर पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठाया गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button