Uncategorized

“हाफ गर्लफ्रैंड” मतलब “दोस्त से ज़्यादा और गर्लफ्रैंड से कम!”

मोहित सूरी की अगली फ़िल्म और प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत की इसी नाम से प्रसिद्ध बेस्ट सेलिंग उपन्यास पर आधारित है “हाफ गर्लफ्रैंड”। यह फ़िल्म आजकल के रिलेशनशिप को अलग ही परिभाषा में पेश करेगी।

इस संगीतमय रोमांटिक फ़िल्म के साथ पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी।

आखिर इस उपन्यास का उत्पदान कैसे हुआ, इस बारे में बात करते हुए चेतन भगत ने कहा कि ‘जैसा कि मैं युवा लोगों को देखता हूं, मैंने कई परिस्थितियों को देखा जहां लोग मित्रों से ज्यादा थे, लेकिन रिश्ते में रहने से कतराते थे। जब आप किसी को अपनी ज़िंदगी में एक विशेष जगह देते है लेकिन फिर भी आप पूरी तरह से एक दूसरे के साथ नहीं है। और ये ही वो परिस्तिथि थी जिस दौरान मुझे यह महसूस कि एक दोस्त और एक गर्लफ्रैंड के बीच एक ओर अवधि होनी चाहिए और इसी अवधि से उपन्यास “हाफ गर्लफ्रैंड” का जन्म हुआ!!

इस फ़िल्म पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए निर्देशक मोहित सूरी ने कहा कि “एक प्यार जो कहीं बीच में हो सकता है, लेकिन एक प्यार जिसे अब भी बिना शर्त माना जाता है। यह फ़िल्म मेरे लिए ओर भी कई ज़्यादा खास क्योंकि “एक विलेन” के बाद अब “हाफ गर्लफ्रैंड” में मैं और एकता कपूर एक साथ काम कर रहे है।

तीन महान रचनात्मक शक्तिया मोहित, चेतन और एकता इस संगीतमय रोमांटिक फ़िल्म में बिखेरेंगे अपना जादू और इसिलए फ़िल्म और फ़िल्म के संगीत से कई अपेक्षा रखी जा रही है।

मोहित सूरी इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे है , वही बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत फ़िल्म में निर्माता की भूमिका अदा कर रहे है। अर्जुन और श्रद्धा कपूर की ये अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button