Uncategorized

शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में तेली लायें : राज्यपाल

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को राज भवन में राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था पर व्यपाक प्रभाव पड़ता है। अतः राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में तीव्रता लाई जाय ताकि आगामी सत्र से ही हमारे विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो। श्रीमती मुर्मू ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधियों को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत पशु चिकित्सा विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करने का निर्देश दिया ताकि विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कृषि एवं वन संकाय में भी शिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ​राज्यपाल महोदया ने अन्य विश्वविद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति की दिशा में हुये प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति की दिशा में कार्य शीघ्र करें। बैकलाग पद के साथ अन्य नियमित पद को भी भरा जाये। इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इस हेतु सजगतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि अनुबंध पर भी घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि अभी कई व्यवसायिक पाठ्यक्रम को नियमित पाठ्यक्रम के रूप में राज्य सरकार द्वारा आरम्भ करने की योजना है। नये महिला महाविद्यालय की स्थापना हो रही है।
इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डा. रमेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत क्षेत्रीय एवं जनजातीय विभाग के शिक्षकों की प्रोन्नति वर्षों से लंबित है। इस दिशा में ध्यान देने का आग्रह किया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय और उच्च एवं तकनीकी षिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button