Uncategorized

Cong से गठबंधन नहीं होता तो दोबारा उप्र में बनती सपा सरकार : मुलायम सिंह

लखनऊ/सैफई: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सपा की हार से काफी व्यथित हैं। उन्होंने कहा है कि यदि उप्र में सपा ने यदि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो सपा की सरकार फिर बनती। होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, “हम पहले ही गठबंधन के विरोध में थे और सबके सामने कहा था कि इससे कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए गठबंधन का प्रचार भी नहीं किया। सपा को अपने बूते अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था।”

मुलायम ने कहा, “हमारे लोग समझ नहीं पाए कि उप्र में कांग्रेस को कोई पसंद नहीं करता। गठबंधन करने की क्या जरूरत है। मुलायम ने शिवपाल के इस बयान पर सहमति जताई कि गठबंधन के घमंड के कारण हार हुई।”

मुलायन ने कहा, “उन्होंने बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई है। सबने संघर्ष किया। हमने 2012 में बेटे को सत्ता सौंपी थी। यह भाजपा की विचित्र जीत है और सपा की विचित्र हार है।”

अपर्णा यादव की हार पर मुलायम बोले, “लखनऊ कैंट की सीट बेकार थी। वहां यादव वोटर बहुत कम हैं। चलो कोई बात नहीं, उसको अनुभव हो गया। बेटी ही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button