Uncategorized

बैडमिंटन : सिंधु, सायना ऑल इंग्लैंड ओपन क्वार्टर फाइनल में, प्रनॉय बाहर

बर्मिंघम: ओलम्पिक रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु और विश्व की नौंवी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने गुरुवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर में इंडोनेशिया की दिनार दियाह को मात दी थी, वहीं सायना ने जर्मनी की फेबियेने देपरेज को मात दी।

बर्कलेकार्ड अरेना के कोर्ट-1 में हुए महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के एक मुकाबले में विश्व की छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने अपनी प्रतिद्वंद्वी दिनार को मात्र 30 मिनट में सीधे तौर पर 21-12, 21-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में हुए एक अन्य मुकाबले में ओलम्पिक पदक विजेता सायना ने देपरेज को 21-18, 21-10 से मात दी।

इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी एच. एस. प्रनॉय को हार का सामना कर बाहर होना पड़ा। उन्हें टूर्नामेंट के सातवीं वरीय चीन के तियान होवेई ने 21-13, 21-5 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button