Uncategorized

यूसी न्यूज पर ब्लॉग लिखकर नाम व पैसे कमाएं

नई दिल्ली: अगर आपके अंदर प्रतिभा है तो यूसी न्यूज के प्लेटफार्म वी मीडिया के जरिए सपना पूरा कर सकते हैं। यह किस तरह कर सकते हैं, इसका सबसे बेहतर उदाहरण ज्योति चाहर हैं। ज्योति ने अपने लिखने (ब्लॉगिंग) के शौक को इस प्लेटफार्म के जरिए एक नए मुकाम तक पहुंचाया है और पैसा भी कमाया है। ब्लॉगर ज्योति चाहर ने बहुत कम समय में कितना नाम कमाया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रीटी जिंटा, दीया मिर्जा, युवराज सिंह, सोनू सूद, चेतन भगत, आर. माधवन, बोमन ईरानी और नेहा धूपिया जैसी कई सेलिब्रिटीज ने उनके बारे में सोशल मीडिया में पोस्टिंग की है।

यूसी न्यूज एक बड़ा कंटेंट डिस्ट्रीब्यूटर है। इसके पास ट्रेंडिंग के अलावा दूसरे भी बहुत से ऐसे कंटेंट हैं, जिसे भारतीय पसंद करते हैं। इसके फीचर्स चैनलों में न्यूज, क्रिकेट, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, मूवीज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ह्यूमर शामिल हैं। यूसी न्यूज ट्रेंडिंग कंटेंट्स को सोशल मीडिया और सेल्फ पब्लिशर्स से लेकर कंपाइल कर देता है। यूसी न्यूज हिंदी, इंडोनेशियाई और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

अपनी कहानी बताते हुए ज्योति ने कहा, “90 के दशक में मैं परिवार के साथ हरियाणा के छोटे से गांव से दिल्ली के नजफगढ़ शिफ्ट हुई जो तेजी से विकसित हो रहा इलाका था। हरियाणा में कम उम्र में लड़कियों की शादी कर देना कोई नई बात नहीं है। मैं चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।”

उन्होंने कहा, “मैं जल्द से जल्द एक जॉब पाना चाहती थी, ताकि खुद के पैरों पर खड़ी हो सकूं, वरना रिश्तेदारों के दबाव में मुझे शादी करनी पड़ती। मेरे पैरेंट्स ने मुझे उच्च शिक्षा दिलाई ऐसा उन्होंने तब किया, जब वे सिर्फ किसी एक की शिक्षा का ही भार उठा सकते थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के 6-7 महीने बाद तक मैं बिल्कुल फ्री थी, इसके बाद मुझे जॉब मिल गया, जिससे मैं रह सकने लायक पैसा कमाने लगी।”

इस दौरान ज्योति के पापा का एक्सीडेंट हो गया और वह अपनी याददाश्त खो बैठे। इसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी ज्योति के कंधों पर आ गई। ऐसे में ज्योति का सहारा बना यूसी न्यूज एप का वी मीडिया प्रोग्राम। ज्योति रोज ब्लॉग लिखती थी। ब्लॉग के सफर के दौरान ही ज्योति को कुछ ब्लॉगर दोस्तों ने उसे यूसी न्यूज एप के वी मीडिया प्रोग्राम के बारे में बताया था। इसके बाद वह इस प्रोग्राम से जुड़ गईं और यूसी न्यूज के लिए लिखना शुरू कर दिया। यहां उनकी स्टोरी को बहुत ज्यादा व्यूज मिलते हैं और उन्होंने इससे पैसे कमाना भी शुरू कर दिया है।

ज्योति ने कहा, “आज मैं अपने परिवार की आर्थिक मदद करती हूं, लोग मेरे ब्लॉग को जानते हैं और मेरे काम को पसंद भी करते हैं। मैं खुश हूं कि मैंने खुद पर भरोसा रखा और ब्लॉग के जरिए लोगों से और उनकी जिंदगी से जुड़ी हुई हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button