
Ranchi : झारखंड राज्य चिकित्सा पर्षद की वेबसाईट अब शुरू हो गयी है. इससे मेडिकल स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन और दूसरे जरूरी कामों में मदद मिल सकेगी. चिकित्सा पर्षद, रांची के रजिस्ट्रार सह सेक्रेट्री डॉ बिमलेश सिंह ने यह जानकारी दी है. उनके मुताबिक वेबसाइट शुरू हो जाने से राज्य में मेडिकल प्रैक्टिस करने की इच्छा रखनेवाले मेडिकल स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन के अलावा पीजी डिग्री इन्क्लूजन, एनओसी और Good Standing Certificate और अन्य काम 24 जनवरी से शुरू हो जायेंगे.
इसके लिए पर्षद की वेबसाइट www.jharkhandstatemedicalcouncil.org पर लॉग इन करना होगा. PG degree Inclusion के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किये जा सकेंगे. इसके बाद लेट फाइन लिया जायेगा. 1 फरवरी से लेट फाइन के तौर पर सालाना 200 रुपये लगेंगे.
ऑनलाइन आवेदन करने में किसी तरह की दिक्कत आने पर ऑफिस के नंबर 06513513021 पर संपर्क किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म सेरेंगसिया-1837 और स्वावलंबी होते गांव 18 से 20 फरवरी को भोपाल में होगी प्रदर्शित
वेबसाइट का था इंतजार
गौरतलब है कि झारखंड मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट की कमी मेडिकल बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स, डॉक्टरों को खल रही थी. बगैर रजिस्ट्रेशन उनके लिये राज्य में आगे बढ़ पाने में दिक्कत हो रही थी. काउंसिल के कार्यालय का पता भी पहले नहीं मिल पा रहा था.
अब काउंसिल का कार्यालय सदर अस्पताल कैंपस, सिविल सर्जन कार्यालय के बगल, रांची में नियमित तौर पर संचालित होने लगा है. वेबसाइट की भी सुविधा हो जाने से छात्रों, डॉक्टरों, नागरिकों को राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:खुल गया तिब्बत मार्केट, 80 प्रतिशत कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने पर किया गया था सील




