Uncategorized

पन्नीरसेल्वम गुट ने शशिकला, दिनकरन को पार्टी से निकाला

चेन्नई: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला द्वारा सप्ताह भर पहले पार्टी से बर्खास्त किए जाने के बाद इसके पूर्व प्रेजिडियम चैयरमैन ई. मधुसूदनन ने शुक्रवार को ऐसी ही एक कार्रवाई में शशिकला को पार्टी से निकाल दिया। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम गुट से संबद्ध मधुसूदनन ने खुद को पार्टी से निकाले जाने के शशिकला के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें इसका अधिकार ही नहीं है।

यहां जारी बयान में मधुसूदनन ने कहा कि शशिकला ने एआईएडीएमके का नाम बदनाम किया है, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाला जाता है।

शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बेंगलुरु की जेल में हैं।

मधुसूदनन ने एआईएडीएमके के उपमहासचिव टी.टी.वी. दिनकरन और एस. वेंकटेश को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया। उनका कहना है कि दोनों को उचित प्राधिकार के बगैर पार्टी में फिर से शामिल किया गया।

ये दोनों शशिकला से संबद्ध हैं।

यह बर्खास्तगी शशिकला के वफादार ई. पलनीस्वामी के तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button