JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड के 4 जिलों में 40 करोड़ से अधिक की लागत से 500 MT क्षमता के कोल्ड स्टोरेज बनाएगी सरकार

Ranchi: राज्य सरकार ने किसानों की राहत के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने की पहल की है. चार जिलों खूंटी, हजारीबाग, लातेहार और धनबाद में एक-एक कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा. सभी स्टोरेज की क्षमता 500 मीट्रिक टन (MT) की होगी. इन चारों जिले में बनाए जाने वाले स्टोरेज को 15 महीने में तैयार किये जाने का लक्ष्य तय किया गया है. हर स्टोरेज के निर्माण पर पर 10 करोड़, 72 लाख, 98 हजार 266 रुपये खर्च होने की उम्मीद है. मतलब कुल चालीस करोड़ से अधिक की लागत पर चार कोल्ड स्टोरेज तैयार होंगे.

 

जारी हुआ टेंडर

झारखंड राज्य भवन निर्माण कारपोरेशन लि,रांची ने 4 जिलों में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए टेंडर नोटिस जारी कर दिया है. वेबसाइट पर इस संबंध में 27 जनवरी को इसका प्रकाशन होगा. 27 जनवरी से बिड जमा करना शुरू भी हो जाएगा. 15 फरवरी तक इसके लिए अंतिम तिथि तय की गयी है. इसी दिन बिड खोला भी जाना है. जानकारी के लिए 0651-2446259 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा वेबसाइट www.jharkhandtenders.gov.in पर नजर रखना होगा.

Related Articles

Back to top button