Uncategorized

भोपाल में 34 लाख के पुराने नोटों के साथ 6 गिरफ्तार

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी में पुलिस ने गुरुवार को छह लोगों को 34 लाख के पुराने 500 और 1000 के नोटों के साथ गिरफ्तार किया। ये लोग 40 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोट बदलने का काम करते थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छोला मंदिर थाना क्षेत्र की पुलिस ने दबिश देकर छह लोगों को 34 लाख के पुराने नोटों के साथ दबोचा। ये लोग पुराने नेाट बदलकर नए नोट देने का कारोबार करते थे।

पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ये लोग पुराने नोटों पर 40 प्रतिशत कमीशन लेकर नए नोट देने का कारोबार करते थे। पुलिस को इस गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पता लगाया जा रहा है कि ये लोग अब तक कितने लोगों के नोट बदलवा चुके हैं।

छोला मंदिर के थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि आरोपियों के पास से 500 के पुराने नोट की 50 (रकम 25 लाख) और 1000 (नौ लाख) के नोटों की नौ गड्डियां बरामद की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button