Uncategorized

मोदी ने ट्रंप को भारत यात्रा का न्योता दिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर उनकी ‘गर्मजोशी’ से बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार देर रात ट्रंप से बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने कई ट्वीट्स कर कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमति बनी है।

मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बीती शाम गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रंप और मेरे बीच दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में साथ मिलकर काम करने पर सहमति बनी है।”

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप भारत को अमेरिका का ‘सच्चा मित्र’ मानते हैं।

ट्रंप ने भी मोदी को अमेरिका आमंत्रित किया है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button