Uncategorized

रांचीः हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को 31 जनवरी तक जमा करनी होगी पहली किस्त

Ranchi: हज यात्रा 2018 के लिए झारखंड से जाने वाले आजमीनों को पहली किस्त की राशि 31 जनवरी तक जमा कर देना होगी. ये सूचना झारखंड राज्य हज समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने अपने प्रेस नोट में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को 81,000 रुपया पहली किस्त के तौर पर 31.01.2018 से पूर्व तक जमा कर देना है, साथ ही उसकी पे स्लिप रसीद भी राज्य समिति के कार्यलय में जमा करना है.

बैंक खाता नंबर हुआ जारी

झारखंड हज समिति ने कहा है कि राज्य के आजमीनों को अपनी पहली किस्त की राशि का पे स्लिप और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट रांची आड्रे हॉउस स्थित हज कार्यालय में 31 जनवरी से पूर्व तक जमा करना है. राशि किस बैंक में जमा की जायेगी, इसके लिए हज कमिटी ऑफ इंडिया ने अपने दो बैंक खातों का नंबर जारी कर दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-32175020010 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-318702010406009 के इसी खाता नंबर पर राशि जमा की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः रांची के हज इम्बारकेशन प्वाइंट को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार

ऑनलाइन भी जमा होगी राशि

वहीं www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन भी राशि जमा किया जा सकता है. इस प्रक्रिया के बाद पासपोर्ट, वीजा का काम आगे बढ़ेगा. वहीं सूत्रों की मानें तो दूसरी किस्त की राशि मार्च तक जमा किये जाने की संभावना है. अधिक जानकारी के लिए 0651–2283100 पर कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button