Uncategorized

मैं लोकतंत्र में विश्वास करती हूं : निकोल

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2016 के परिणाम आने के बाद अपनी टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि वह लोकतंत्र में विश्वास करती हैं। अमेरिकी राज्य हवाई में जन्मी और ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी दोहरी नागरिकता वाली निकोल ने इससे पहले कहा था, “मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि ट्रंप अब निर्वाचित हो चुके हैं और एक देश के रूप में हमें जो भी राष्ट्रपति बने, उसका समर्थन करना चाहिए, क्योंकि इसी आधार पर देश निर्भर है।”

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री के इस बयान की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलोचना की, जिसके बाद उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि वह इस बात पर जोर देने की कोशिश कर रही थीं कि वह लोकतंत्र और अमेरिकी संविधान में विश्वास रखती हैं।

किडमैन ने ‘बीबीसी 2’ चैनल को बताया कि वह राजनीति के बारे में बोलने से बचती हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि वह मुद्दों पर बात करना पसंद करती हैं और वह महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button