Uncategorized

रांची प्रेस क्‍लब के लिए इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलप कराएगा सीसीएल

Ranchi: रांची प्रेस क्‍लब में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेपलपमेंट की जिम्‍मेदारी सीसीएल ने ली है. रांची प्रेस क्‍लब के पदाधिरियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने यह घोषणा की कि प्रेस क्‍लब को सीसीएल की ओर से एक लाख एक हजार रूपये की आर्थिक मदद की जायेगी, साथ ही सीसीएल की एक टीम रांची प्रेस क्‍लब का मुआयना करेगी और यह देखेगी कि वहां पत्रकारों के लिए किस तरह के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को डेवलप करने की जरूरत है, उसे सीसीएल पूरा करेगी.

इसे भी पढ़ेंः क्या झूठ बोल रहे हैं हेमंत, या सच में उनकी सरकार पर हावी थी IAS लॉबी ?

सीएम, बाउरी और संजय सेठ ने की एक-एक लाख सहयोग राशि देने की घोषणा

रांची प्रेस क्‍लब के पदधारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस क्‍लब को एक लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की. वहां मौजूद मंत्री अमर बाउरी ने भी प्रेस क्‍लब को एक लाख रूपये सहायता देने की घोषणा की है. वहीं मंत्री सीपी सिंह ने रांची प्रेस क्‍लब को अत्‍याधुनिक जिम के लिए सहयोग की बात दोहराई. झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्‍यक्ष संजय सेठ ने भी एक लाख रूपये सहयोग करने की घोषणा की.

इसे भी पढ़ेंः सरकार का ‘संकेत’- नहीं होगी सीएस और डीजीपी पर कार्रवाई, विपक्ष जिद पर अड़ा

इन लोगों ने ली शपथ

रांची प्रेस क्‍लब के शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, महासचिव शंभु नाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अमित अखौरी, प्रशांत सिंह, सत्यप्रकाश पाठक, जयशंकर कुमार, सोहन सिंह, आशिया नाजली, पिंटू दूबे व संजय रंजन ने शपथ ली. पदधारियों को जस्टिस अमरेश्‍वर सहाय ने शपथ दिलाई. इस मौके पर रांची के सभी मीडिया संस्‍थानों के संपादक, ब्‍यूरो चीफ और पत्रकार शामिल हुए.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button