Uncategorized

रामविलास को अस्पताल से मिली छुट्टी

पटना: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान को अस्पताल से शनिवार सुबह छुट्टी मिल गई। अस्पताल से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। चेकअप के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शाम को दिल्ली जाऊंगा।”

उनके बेटे व सांसद चिराग पासवान अस्पताल से निकलते समय उनके साथ थे।

उल्लेखनीय है कि पासवान को सांस लेने में दिक्कत के बाद गुरुवार रात पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभ में उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

रामविलास से अस्पताल में मिलने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद व उनके दोनों मंत्री पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव व तेजप्रताप यादव सहित कई मंत्री और सांसद पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टेलीफोन कर उनका हालचाल जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button