JharkhandRanchi

एक साल में 61774 सम्पन्न लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया

Ranchi: राशन कार्ड के बहाने गरीबों का अनाज लूटने सम्पन्न लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसका असर देखने को भी मिल रहा है.  जिला प्रशासन की सख्ती के कारण रांची जिले में एक साल में 61774 लोगों ने अपना राशन कार्ड सरेंडर किया है. 1.1.2020 से लेकर 31.12.2021 के बीच के इस आंकड़े से साफ है कि जिला प्रशासन की सख्ती से वैसे लोगों को राहत मिली जो योग्य होने के बावजूद राशन कार्ड से वंचित थे. नए साल 2022 में भी अयोग्य राशन कार्डधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन जांच अभियान चलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : जल्द सुलझ जाएगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जमीन का मामला, जिला प्रशासन ने बुलायी ग्राम सभा

आदेश के बाद आनन-फानन में राशन कार्ड सरेंडर किया

रांची डीसी छवि रंजन की ओर से सख्ती के बीच आपूर्ति विभाग ने भी आम सूचना जारी कर कहा कि वैसे परिवार जिन्हें किसी कारणवश AAY या PHH योजना की श्रेणी राशन कार्ड निर्गत किया जा चुका है. वैसे लाभार्थी जो आर्थिक स्थिति में उन्नति होने के कारण कार्ड की योग्यता नहीं रखते हो उन्हें भी अपना राशन कार्ड सरेंडर करना होगा. आदेश के बाद कई ऐसे परिवार जो गरीब से संपन्न हुए हैं, उन्होंने भी अपना कार्ड सरेंडर कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट का वारंट तामील नहीं कराना पड़ा महंगा, दो महिला पुलिस अफसरों को  लौटाना पड़ेगा वेतन

Related Articles

Back to top button