जमशेदपुर: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के उपसमाहर्ता संजय कुमार की पहल पर मुसाबनी में एक शादी वाले घर में महज 11 घंटे में शौचालय बनवाकर वधू को शौचालय के रूप में उपहार दिया गया। सोमवार को संजय कुमार बदिया गांव में आयोजित शादी समारोह में पहुंचकर वधू सुनीता को शौचालय निर्माण की बधाई और शादी की शुभकामनायें देने पहुंचे थे। दरअसल संजय कुमार को इस शादी के एक दिन पहले ही यह पता चला था कि शादी वाले इस घर में शौचालय नहीं है तो उन्होंने अपने स्तर पर पहल करते हुए एक दिन में शौचालय निर्माण का कार्य करवाया। बीती रात 12 बजे से उक्त शौचालय निर्माण का काम शुरु हुआ जो सोमवार को 11 बजे बनकर तैयार हो गया। संजय कुमार ने शौचालय बनाने वाले राजमिस्त्री को पुरस्कार स्वरूप 500 रु राशि की चेक भी दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अलावा दूल्हा व दुल्हन के रिश्तेदारों ने भी श्रमदान किया। उनके इस कदम पर वर वधु सहित रिश्तेदार और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की।
(आईपीआरडी)




