Uncategorized

लातेहार : 26 तक हेरहंज प्रखंड होगा पूरी तरह खुले में शौच मुक्त

लातेहार: 26 जनवरी तक हेरहंज प्रखंड को पूरी तरह ओडीएफ कर लिया जायेगा। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी जिसमें यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के प्रत्येक घरों में शौचालय सुनिष्चित करना उनकी उच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जिला प्रशासन चरणबद्ध तरीके के साथ इस कार्य को पूर्ण करने के लिये तत्परता के साथ अग्रसर है।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्दे्श दिया कि लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लायें। शौचालय निर्माण के लिये नियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा कार्य में शिथिलता बरते जाने पर उपायुक्त ने कार्य के प्रति गंभीर रहने की नसीहत दी। उपायुक्त ने प्रखंडवार शौचालय निर्माण के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लंबित इंदिरा आवास में शौचालय निर्माण की भी समीक्षा की।
सरकार की महत्वाकांक्षी कैशलेस योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी बैंक से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की राशि को बैंक अपने स्तर पर लंबित न रखें ताकि ससमय यह लाभुक के खाते में हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने इसके लिये अग्रणी बैंक प्रबंधक को समय-समय पर सभी बैंकों के साथ बैठक करने का निर्दे्श दिया।
धान क्रय की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से तय समय में धान क्रय कर लिया जाय ताकि किसानों को अन्य जगहों पर औने-पौने दाम में धान न बेचना पड़े। लाभुकों को डी.बी.टी. के माध्यम से ही राशि दी जाये। किसानों के हित में अंचलाधिकारी अपने स्तर से धान क्रय केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें।
जिले में समाजिक सहायता एवं सरुक्षा के तहत कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा जिला समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर के साथ की गयी। श्रीमति प्रभा को उपायुक्त ने निर्दे्श दिया कि आदिम जनजाति के अनाज किसी भी स्तर पर लम्बित न रहे। परियोजना निदेशक आइटीडीए इसका निरीक्षण एवं समीक्षा अपने स्तर से करेंगे।

(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button