
Deoghar : सूबे के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ के भाजपा विधायक रणधीर कुमार सिंह ने रविवार को सारठ प्रखंड के नारंगी मोड़ व बस्की गांव में 16 करोड़ की लागत की वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया. आज सबसे पहले उन्होंने नारंगी मोड़ में झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वछता विभाग से लगभग 6 करोड़ की लागत से चितरा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का इंटेकवेल व पाईप लाईन के शेष भागा का शिलान्यास किया.
इसके बाद बस्की गांव में झारखंड सरकार व जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से लगभग 10 करोड़ की लागत से निर्मित बस्की ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों व समर्थकों ने गरमजोशी के साथ अपने विधायक का स्वागत किया.
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि आने 2025-26 तक सारठ विधानसभा क्षेत्र शुद्ध पेयजल के मामले में आत्मनिर्भर बन जाएगा.
योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है उससे कई गांवों को लाभ मिलेगा. इसके अलावा पालोजोरी में माडल डीग्री कालेज, महिला कालेज का निर्माण होने से सारठ शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, रोड़ आदि के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा. मौके पर कुदूस मियां, बलराम प्रसाद, संदीप कुमार, जमाल अंसारी, अफजल अंसारी, फजूल मियां, गुड्डू राय, जीतन मंडल, सुभाष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन की सरकार के झूठ और लूट के दो साल : विधायक नारायण दास




