DhanbadJharkhand

धनबाद : झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की विभागीय समीक्षा बैठक में पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा का छाया रहा मुद्दा

Dhanbad : झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति रविवार को धनबाद पहुंची. समिति में सदस्य सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव शामिल थे. धनबाद परिसदन सभागार में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, विधायक ढुल्लू महतो, विधायक मथुरा महतो, विधायक इरफान अंसारी के द्वारा विधानसभा सभा में उठाये गये प्रश्नों के आलोक में समिति ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

बैठक में रोड, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि एवं अन्य मामलें में विचार विमर्श हुआ. मुख्य रूप से नगर निगम से संबंधित मुद्दा, बड़े बड़े पुल-पुलिया, सड़क का मुद्दा छाया रहा.

 

विधायक डॉ. नीरा यादव ने बताया की बैठक में डीडीसी के द्वारा एक सुझाव आया कि प्रश्नों की सूची पूर्व में उपलब्ध करायी जाये. जिससे कि विभागों को प्रश्नों के जवाब दे पाने में सुविधा हो सके. प्रश्नों के उत्तर पेंडिंग नहीं हो इसके लिए समिति भी उक्त सुझाव पर अम्ल करेगी. उन्होंने बताया कई सड़क एवं पुल- पुलिया के कार्य 13-13 वर्षों में भी पूरे नहीं हुए हैं. जिसमें कुछ राज्य स्तर पर निदान होने है और जो जिला स्तर पर निष्पादित हो सकते है उसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

 

वहीं सत्तारूढ़ दल के सचेतक और समिति सदस्य सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि समीक्षा बैठक में बहुत से समस्याओं का समाधान भी किया गया एवं शेष मामलें में आगे विभागीय पदाधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय बैठक में मामलों का निष्पादन कराया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन की सरकार के झूठ और लूट के दो साल : विधायक नारायण दास

 

Related Articles

Back to top button