Uncategorized

मार्टिनेज को नहीं लगता था हैले बेरी से टूटेगा रिश्ता

लॉस एंजेलिस: अभिनेता ओलिवर मार्टिनेज अभिनेत्री हैले बेरी के साथ आधिकारिक तौर पर अपना रिश्ता खत्म होने से बेहद दुखी और निराश हैं।

पूर्व दंपति का पिछले सप्ताह औपचारिक रूप से तलाक हो गया।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “उन्होंने (मार्टिनेज) हमेशा यह उम्मीद की कि वह सब कुछ संभाल लेंगे। उन्होंने तलाक के बारे में कभी सोचा भी नहीं था।”

सूत्र ने कहा कि दोनों के बीच भावुक रिश्ता था। उनके बीच खूब बहस होती थी, लेकिन प्यार भी बहुत था।

मर्टिनेज ने लॉस एंजेलिस में ही रहने का फैसला किया है और उन्होंने एक छोटे बजट की फिल्म साइन की है, ताकि वह अपने बेटे मैसियो के साथ समय बिता सकें।

सूत्र ने बताया कि मार्टिनेज ऐसी बड़ी फिल्में नहीं करना चाहते, जिसकी वजह से उन्हें लॉस एंजेलिस से ज्यादा दिनों तक दूर रहना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button