
Chatra : राज्य के श्रम प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शुक्रवार को प्रतापपुर के सिजुआ पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, जीप सदस्य अरुण यादव, विक्रम यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.
मौके पर बांझाबहेर नदी पर बने कठौन पुल का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़ किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सूबे में विकास की बयार बह रही है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है.
इसे भी पढ़ें:तीसरा बच्चा पैदा करने की चुकाने पड़ी बड़ी कीमत, चाईबासा नगर परिषद के वार्ड पार्षद विप्लव कुमार हटाये गये
उन्होंने कहा कि जोरी से प्रतापपुर रोड के लिए 60 करोड़, प्रतापपुर से कौरा रोड के लिए 10 करोड़ का टेंडर पास हो गया है. चतरा के संघरी घाटी में जोर-शोर से काम लगा हुआ है.
80% रोड के निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. मौके पर मंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में पंचायत चुनाव होंगे.
इसे भी पढ़ें :News wing impact : संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए अब लगेंगे केवल 100 रुपये




