Uncategorized

विश्व की सबसे उम्रदराज समुद्री चिड़िया एक बार फिर मां बनेगी

न्यूयार्क: हवाई में दुनिया की सबसे उम्रदराज 66 वर्षीय समुद्री चिड़िया दोबारा मां बनने वाली है।

हवाई द्वीपसमूह से सुदूर उत्तर में स्थित मिडवे अटॉल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज (प्रवासी पक्षियों का केंद्र) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लेसान अल्बट्रॉस एक विशाल सीबर्ड है, जिसे विजडम भी कहा जाता है। इसने अपने अंडों को उसी घोंसले में दिया है, जिसे वह और उसका साथी पूरे साल इस्तेमाल करते रहे हैं।

मिडवे अटॉल इस प्रजाति के पक्षियों का दुनिया का सबसे बड़ा घर है।

इस केंद्र की सबसे पुरानी निवासी विजडन दुनिया की सबसे उम्रदराज प्रजनन पक्षी भी है।

विजडम 2006 से नौ बच्चों को जन्म दे चुकी है।

यह एक प्रवासी पक्षी है और एक अनुमान के अनुसार इसने अपने जीवन में 30 लाख मील की यात्रा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button