
Giridih :सात माह बाद गिरिडीह जेल से छूट कर घर लौट रहे दो लोगों की घर पहुंचने से पहले सड़क दुर्घटना में मौत गई. घटना बुधवार की दोपहर गिरिडीह-डुमरी रोड पर पीरटांड़ थाना के कुम्हारलालों और नारायणपुर गांव के समीप हुई. दोनों बाइक से घऱ लौट रहे थे. बताया गया है कि कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. मृतकों में निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनसिंहा गांव निवासी (45) सुरेश साहू और मंगल महतो (55) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : IIIT Ranchi : रांची ट्रिपल आईटी में प्रोफेसर्स की होगी नियुक्ति, निकला विज्ञापन
बताया गया है कि इनका तीसरा साथी रेवत महतो भी इन्हीं के साथ जेल से रिहा हुआ था. ये भी इन्हीं के साथ दूसरी बाइक से साथ ही थे. दुर्घटना के साथ ही रेवत ने शोर मचाया. मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है. तीनों को निमियाघाट के एक सांप्रदायिक दंगा के केस में सजा की हुई थी.




