
Giridih : घटना सोमवार की देर रात जिले के मुफ्फसिल थाना के डुमरियाटांड गांव की है. सोमवार रात तीन चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. लेकिन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई कर दी. मौके से दो चोर भागने में सफल रहे. मार खा रहे चोर को कुछ लोगों ने बचाया. उसके पास से एक बाइक मरामद किया गया है. चोर का नाम विनोद तूरी है जो सिमरिया गांव का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार विनोद तूरी अपने तीन साथियों के साथ डुमरियाटांड गांव के धनेशवर मंडल, देवेन्द्र मंडल और महेन्द्र मंडल के घर चोरी करने घुसा था.
इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने जेपीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से किया इंकार
धनेशवर और महेन्द्र मंडल के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकद की चोरी की. जिसके बाद देवेन्द्र मंडल के घर चोरी करने गये.
जहां से 60 हजार के करिब पैसे लेकर भागने की फिराक में थे. लेकिन सफल नहीं हो सके. मौके से दो लोग भागने में सफल रहे. वहीं एक पुलिस से हत्थे चढ़ गया. मंगलवार सुबह अपराधी को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें:राज्य में शुरू होगी स्किल यूनिवर्सिटी, रोजगारपरक शिक्षा प्रणाली के विकास पर जोर




