Uncategorized

न्यूजीलैंड में भूकंप से 2 की मौत

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में सोमवार को सिलसिलेवार भूकंप के झटके दर्ज किए गए, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, क्राइस्टचर्च से लगभग 93 किलोमीटर पूर्वोत्तर में केकोरा के पास सोमवार आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई।

‘वेदर वॉच न्यूजीलैंड’ के फिलीप डंकन ने कहा कि भूकंप से समुद्र में आठ फुट ऊपर तक लहरें उठती दिखाई दी जो पिछले 38 वर्षो में न्यूजीलैंड में ज्वार भाटे का ऊपरी स्तर है।

‘सीएनएन’ के मुताबिक, सुनामी की शुरुआती चेतावनी हटा दी गई है लेकिन सोमवार दोपहर तक भूकंप के झटके जारी रहे।

सोमवार को दोपहर 1.30 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप का झटका दर्ज किया गया था जिसके बाद कई भूकंप बाद झटके (आफ्टरशॉक) महसूस किए गए।

सोशल मीडिया पर खिड़कियों के टूटे हुए कांच के टुकड़े, सुपरमार्केट में जमीन पर फैला सामान की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

प्रधानमंत्री जॉन की ने भूकंप के बाद मंगलवार को अपनी अर्जेटीना की यात्रा रद्द कर दी।

की ने अपने बयान में कहा, “स्थिति का अभी तक पता नहीं चल पाया है और हमें नुकसान के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button