Uncategorized

रोहित का लंदन में हुआ सफल ऑपरेशन : BCCI

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की लंदन में हुई दाहिनी जांघ की सर्जरी सफल रही। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस बात की घोषणा की है। उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्नम में हुए पांचवें एकदिवसीय मैच में चोट लग गई थी।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “बीसीसीआई की स्वास्थय टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहित शर्मा की शुक्रवार को लंदन में हुई दाहिने जांघ की सर्जरी हो गई है।”

बयान में कहा गया है, “उनकी सर्जरी सफल रही और रोहित की अगले 24 घंटों में अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी।”

इसी चोट के कारण रोहित को इस समय इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था।

उनके एकदिवसीय श्रृंखला से पहले फिट होने की संभावना भी कम है। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button