Uncategorized

कथाकार महोत्सव में भारत, जापान, ब्रिटेन की कहानियां एक मंच पर

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) में 11 नवम्बर से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय कथाकार महोत्सव (इंटरनेशनल स्टोरी टेलर्स फेस्टिवल) के छठे संस्करण में भारत, जापान और ब्रिटेन के किस्सागो एक मंच पर जुटेंगे और कहानियां सुनने के शौकीन इसका लुत्फ ले सकेंगे। महोत्सव में जापान में एक समय अत्यंत लोकप्रिय कमिशीबाई (पेपर थियेटर आर्ट) से लेकर केरल की छाया कठपुतली (पपेटरिंग) और स्पाइस रूट पर चीन, मंगोलिया, तुर्की और इराक की कहानियों पर केन्द्रित किया गया है। तीन दिन का यह महोत्सव ब्रिटेन, जापान और भारत की कहानियों को एक मंच पर लाएगा।

11 नवंबर से 13 नवंबर तक चलने वाला यह समारोह एनजीओ निवेश के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कहानी सुनाने वाले प्रतिभागियों में ब्रिटेन से सारा रूंडले, कैटी काउकवेल और जाइल्स एबट और जापान से स्पाइस आर्थर 702 कमिशीबाई समूह शामिल हैं।

मुंबई के कवि-अभिनेता डेनिश हुसैन अपनी ओसेबाजी के साथ आएंगे, जबकि केरल की एक मंडली थोलपावाकूथु संगम शैडो पपेट्री के माध्यम से परंपरागत खंबा रामायण सुनाएंगे। दिल्ली स्थित समकालीन कथाकार जयश्री सेठी राजस्थान की जातक कथाओं और सदियों पुरानी लोक कथाओं को सुनाएंगे।

समारोह मे दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की कहानी को समर्पित एक सत्र होगा और समकालीन कहानियों पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी।

सुबह के सत्र को विशेष रूप से स्कूल के छात्रों के लिए चिह्न्ति किया गया है और इसमें शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग कराने की जरूरत है, जबकि शाम के सत्र आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। प्रवेश नि:शुल्क है और बैठने के लिए पहले आओ -पहले पाओ के आधार पर सख्त व्यवस्था होगी।

यह महोत्सव 14 नवंबर को बेंगलुरू और 17 नवंबर को मुंबई में भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button