Crime NewsJharkhandRanchi

सड़क हादसे में युवक की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है. युवक स्कूटी से दुर्गा सोरेन चौक की ओर जा रहा था. उसी समय यह हादसा हुआ. उसे किसी ट्रक ने धक्का मार दिया. सड़क हादसे में घटनास्थल पर युवक की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

नामकुम थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है. युवक लालपुर का रहनेवाला था. पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है.

इसे भी पढ़ें:IIT की फीस जमा नहीं कर पाई, हाई कोर्ट में आवेदन दे मांगा समय, जज ने भर दी छात्रा की फीस

Related Articles

Back to top button