GarhwaJharkhand

एसबीएम कर्मियों ने की मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुलाकात, समायोजन की रखी मांग

Ranchi: समायोजन की मांग को लेकर आंदोनरत एसबीएम कर्मियों ने रविवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुलाकात की. इस दौरान पलामू और गढवा के एसबीएम कर्मियों मंत्री के गढ़वा आवास पर अपनी समायोजन को लेकर ज्ञापन दिया. मंत्री को अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार की तरह जल जीवन में समायोजन हेतु पड़ोसी राज्यों का पपत्र सौंपा. मंत्री ने अन्य राज्यों से पत्र से संबंधित सचिव को कदम उठाने का सलाह देते हुए एसबीएम कर्मी को आस्वस्त किया.

वार्ता के दौरान एसबीएम कर्मियों ने अपने राज्य को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक संपदा युक्त होने की बात की. साथ ही बताया कि मंत्री की ओर से समायोजन की बात की गयी थी. ऐसे मे सरकार से अनुबंध कर्मियों को उम्मीद है.बता दें राज्य के 1118 एसबीएम कर्मी 21 नंवबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल में हैं.

1118 कर्मी एक्सटेंशन के भरोसे

स्वच्छ भारत मिशन फेज एक के तहत 1118 कर्मी वर्तमान में कार्यरत हैं, जो पिछले साल से तीन तीन महीने के एक्सटेंशन पर हैं. इस साल सिंतबर में कर्मियों को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया. जबकि इन्हीं कर्मियों से सरकार एसबीएम फेज एक और जल जीवन मिशन के तहत काम ले रही है.

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से दो फरवरी 2021 को सभी राज्यों को आदेश दिया गया जिसमें जल जीवन मिशन के तहत नयी नियुक्ति नहीं करने का आदेश दिया गया. केंद्र सरकार ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा कि कर्मियों को रिप्लेस नहीं किया जायेगा. इसके बाद अप्रैल और फिर मई में पेयजल विभाग की ओर से जिला स्तर पर नियुक्ति संबधी पत्र जारी किया गया.

मालूम हो कि जल जीवन मिशन के नाम से केंद्र सरकार ने एसबीएम फेज टू की शुरुआत की है. ऐसे मे कर्मियों की ओर से समायोजन की मांग की जा रही है.

Related Articles

Back to top button