Uncategorized

सेंसेक्स में 349 अंकों की गिरावट

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 349.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,527.22 पर और निफ्टी 112.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,514.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 197.29 अंकों की गिरावट के साथ 27679.32 पर खुला और 349.39 अंकों या 1.25 फीसदी गिरावट के साथ 27,527.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,679.32 के ऊपरी और 27,500.81 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 83.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,542.80 पर खुला और 112.25 अंकों या 1.30 फीसदी गिरावट के साथ 8,514.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,549.50 के ऊपरी और 8,504.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट देखी गई। मिडकैप 247.43 अंकों की गिरावट के साथ 13,194.00 पर और स्मॉलकैप 249.51 अंकों की गिरावट के साथ 13,307.38 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें तेल और गैस (2.76 फीसदी), ऊर्जा (2.47 फीसदी), रियल्टी (2.18 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.15 फीसदी) और औद्योगिक (1.84 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button