Uncategorized

कच्चे तेल की कीमत 48.50 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली: भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार को 48.50 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह गुरुवार को दर्ज कीमत के समान है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को यह जानकारी दी गई। रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को घटकर 3242.61 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि गुरुवार को यह 3244.05 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया शुक्रवार को मजबूत होकर 66.86 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 66.89 रुपये प्रति डॉलर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button