Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

कानपुर टेस्टः सीनियर्स की गैरमौजूदगी में युवाओं को दिखाना होगा दम, मैदान का रिकार्ड है भारत के साथ

New Delhi: न्यूजीलैंड को T-20 सीरीज में धूल चटाने के बाद भारतीय टीम अब टेस्ट वर्ल्ड कप में मिली हार सा हिसाब चुकता करना चाहेगी. कल से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो रहा है. विराट, रोहित, पंत की गैरहाजिरी में भारत के यूथ ब्रिगेड को दमखम दिखाना होगा. अब केएल राहुल भी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. जाहिर है चेतेश्वर पुजारा व अजिक्य रहाणे को छोड़ कर नंबर पर नये बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा. हालांकि, ग्रीन पार्क के मैदान पर भारत का रिकार्ड बेहतरीन रहा है.

 

इस मैदान पिछले 38 साल से भारत ने कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है. भारत ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में अब तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उसे 7 में जीत और 3 में हार मिली है. 12 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. भारत को यहां 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद भारतीय टीम इस मैदान पर आठ मुकाबले खेल चुकी है और पांच में जीत मिली है. यहां खेले गये पिछले तीन मुकाबलों में भारत को लगातार जीत मिली है.

इसे भी पढ़ेंःकेंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, तीनों कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

माना जा रहा है कि रोहित व राहुल की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल व शुभमन गिल की जोड़ी ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. जाहिर है दोनों के लिए यह मुकाबला अहम है. भारतीय टीम प्रबंधन ने दोनों पर भरोसा दिखाया है, दोनों को ही इस भरोसे पर खरा उतरना होगा. तीन नंबर चेतेश्वर पुजारा का खेलना तय है. चार नंबर के लिए श्रेयस अय्यर व सूर्य कुमार यादव के बीच मुकाबला है. इन दोनों में से किसी को मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है. पांचवे स्थान पर कप्तान अजिंक्य रहाणे रहेंगे तो छठे विकेटकीपर रिद्धिमान साहा होंगे.

 

इधर, बालिंग में बुमराह शमी की गैरमौजूदगी में अनुभवी इशांत शर्मा व उमेश यादव पर आक्रमण की जम्मेदारी रहेगी. इनके साथ अनुभवी अश्विन गुगली फेंकते दिखेंगे. वर्ष 2016 में इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के ही खिलाफ अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की थी. दोनों पारियों में दस विकेट लेते हुए मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया था. टीम प्रबंधन अश्विन से इसी प्रदर्शन के दुहराने की उम्मीद कर रहे होंगे.

Related Articles

Back to top button