Uncategorized

28 बड़े शहरों में रिंग रोड पर 36,290 करोड़ खर्च करेगा केंद्र, रांची रिंग रोड 14 सालों बाद भी अधूरी

Ranchi : रांची समेत देश के 28 बड़े शहरों में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय रिंग रोड बनाने की योजना तैयार कर रही है. इस योजना में 36,290 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है. यह परियोजना केंद्र सरकार के महत्‍वाकांक्षी योजना भारत मामला कार्यक्रम का हिस्‍सा है.

इसे भी पढ़ें – रघुवर दास सीएस राजबाला वर्मा पर एहसान नहीं कर रहे, बल्कि एहसान का बदला चुका रहे हैं : विपक्ष

रांची के अलावा दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, पटना, श्रीनगर और उदयपुर समेत सभी बड़े शहरों में रिंग रोड की योजना बनायी गयी है. 28 रिंग रोड के अलावा 40 बाईपास की भी योजना बनायी गयी है. मंत्री ने कहा कि भारतमाला के अंतर्गत बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण को देखते हुए राजमार्ग मंत्रालय ने इस बार अधिक बजटीय आवंटन की मांग की है. इसके अलावा क्षेत्र में नवप्रवर्तन के लिए भी कोष की मांग की गई है.इधर झारखंड के पथ निर्माण विभाग को केंद्र सरकार के इस नये रिंग रोड योजना की जानकारी फिलहाल नहीं है. राजधानी रांची में पिछले 14 सालों से बन रहा रिंग रोड आज तक पूरा नहीं हो सका है. प्रशासनिक उदासीनता की वजह से साल 2004 का ये प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है.

इसे भी पढ़ें – हाल-ए-रिम्स : अपनी ही पॉलिसी का रिम्स नहीं कर रहा पालन, ब्लड रिप्लेसमेंट देने को मजबूर परिजन

रिंगरोड की वर्तमान स्थिति

सेक्शन 1- विकास से टांटीसिल्वे (6.906 किमी ) – काम शून्य

सेक्शन 2- टाटीसिल्वे से रामपुर (18.410 किमी ) – काम शून्य

सेक्शन 3 – रामपुर से तुपुदाना (13.35 किमी ) – काम पूरा

सेक्शन 4 – तुपुदाना से सीठियो (6.336 किमी ) – काम पूरा

सेक्शन 5 – सीठियो से ललगुटवा (10.007 किमी ) – काम पूरा

सेक्शन 6 – ललगुटवा से काठीटाड़ (7.10 किमी ) – काम पूरा

सेक्शन 7 – काठीटाड़ से विकास (22.981 किमी ) – अगले 6 महीने में काम पूरा होने की उम्मीद

85 किलोमीटर लंबी इस 6 लेन सड़क के 36 किलोमीटर का काम 477 करोड़ की लागत से पूरा हो चुका है. अनुमान है कि सेक्शन 7 की 23.5 किमी सड़क अगले कुछ महीने में बनकर तैयार हो जाएगी. जिसकी लागत 452 करोड़ बताया गया है. लेकिन सेक्शन 1 और 2 के निर्माण को लेकर कोई कुछ बताने की स्थिति में नही है.

इसे भी पढ़ें – हर माह 30 करोड़ का डस्ट (चारकोल), कोयला के साथ मिलाकर कंपनियों को भेज रहा कोल ट्रांसपोर्टर

क्‍या कहते हैं अधिकारी

पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर रासबिहारी सिंह का कहना है कि रांची रिंग रोड का सेक्‍शन 1 और सेक्‍शन 2 बना देते हैं तो यह काम पूरा हो जायेगा. सेक्‍शन 7 अप्रैल-मई में पूरा हो जायेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि रांची के लिए केंद्र सरकार के किसी नये रिंग रोड के योजना या प्रस्‍ताव को लेकर उन्हें अबतक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button