Uncategorized

काटजू के खिलाफ बिहार में FIR

पटना: बिहार के बारे में सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मरक डेय काटजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर जनता दल (युनाइटेड) के विधायक नीरज कुमार ने दर्ज कराई है। विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि काटजू की टिप्पणी ने बिहार, देश और विदेश में रह रहे करीब 10.5 करोड़ बिहारियों को आहत किया है। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

काटजू ने सोमवार को अपनी एक व्यंगात्मक पोस्ट में पाकिस्तान को कश्मीर समस्या के हल के लिए एक पैकेज की पेशकश करते हुए कहा था कि पड़ोसी मुल्क यदि कश्मीर लेना चाहता है तो उसे साथ में बिहार को भी लेना होगा।

काटजू ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा था, “यह एकमुश्त सौदा है। आपको पूरा पैकेज लेना होगा या कुछ भी नहीं। चाहे आप बिहार और कश्मीर दोनों लें या कुछ भी नहीं। हम आपको अकेले कश्मीर नहीं देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button