Uncategorized

दक्षिणी थाईलैंड के समुद्र तटों पर विषैली जेलीफिश को लेकर चेतावनी

बैंकॉक: दक्षिणी थाईलैंड में हाल में आए तूफान के बाद विषैली पोतुर्गीस मैन ओ वॉर और बॉक्स जेलीफिश बहकर तट पर आ गईं, जिसे लेकर अधिकारियों ने तैराकों और गोताखोरों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

‘फुकेट गेज’ के अनुसार, अधिकारियों ने तैराकों की सुरक्षा के लिए सोमवार को दक्षिणी थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फी फी द्वीप के प्रसिद्ध समुद्र तट जैसे नय थोन, नय यांग और लयान समुद्र तटों को बंद कर दिया है।

वहीं, इस क्षेत्र के अन्य तट रिसॉर्टों को विषैली जेलीफिश के खतरों से आगाह करने के लिए नोटिस दिया गया है। साथ ही किसी दुर्घटना से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा स्टेशनों की स्थापना करने का भी आदेश दिया गया है।

यह मछली विश्व के सबसे विषैले समुद्री जीवों में शामिल है। इसके डंक बहुत तकलीफदेह होती है और कई मामलों में ये घातक हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button