नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू एवं कश्मीर में सेना के शिविर पर हुए आतंकी हमले को कायराना कृत्य बताया। इस हमले में 17 जवान शहीद हुए हैं। हमले की निंदा करते हुए सोनिया ने कहा, “यह हमारी राष्ट्रीय अंतरात्मा का निरादर है और आशा करती हूं कि हमलावरों के पीछे खड़ी ताकतों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।”
हथियारों से लैस आतंकियों ने उरी सेक्टर में रविवार सुबह सेना के शिविर पर हमला किया जिसमें 17 जवानों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने सभी चार हमलावरों को ढेर कर दिया।




