पणजी: आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। गोवा के आप प्रवक्ता सुरेल तिल्वे ने कहा कि वाल्मीकि नाइक प्रदेश की राजधानी पणजी विधानसभा क्षेत्र के लिए आप के उम्मीदवार होंगे। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की थी।
पणजी पर लगभग दो दशकों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मजबूत पकड़ है और इस पूरी अवधि में लगातार पर्रिकर ने ही इसका प्रतिनिधित्व किया है।
अन्य तीन उम्मीदवार हैं मोलू वेलिप (शिरोडा), अजीत सिंह राणे (मयेम) और क्रूज सिल्वा (वेलिम)।
आप ऐसी पहली राजनीतिक पार्टी है, जिसने गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। चुनाव वर्ष 2017 में होनेवाला है।




