Uncategorized

धनबाद : ट्रक से काफी संख्या में ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगे शराब की बोतलें जब्त

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार इसे ट्रक में भरकर अवैध तरीके से शहर के किसी हिस्से में सप्लाई करना था। इस कार्रवाई में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी बीच एसएसपी को सूचना मिली और उन्होंने गोविंदपुर थानेदार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया और टुंडी रोड से अवैध शराब जब्त किया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुशील तिवारी कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त शराब की बोतलों में बड़े ब्रॉड के स्टीकर लगे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button