Uncategorized

झारखंड : अगस्त में हर तीसरे दिन हुई एक घूसखोर की गिरफ्तारी

— अगस्त 2016 के आंकड़े —
रांची: झारखण्ड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो (एसीबी) की सख्ती आ असर ही है कि यहां हर तीसरे दिन एक घूसखोर कर्मी को गिरफ्तार किया जा रहा है। एसीबी के लगातार अभियान से नतीजा यह है कि सिर्फ अगस्त महीने में राज्य में हर तीसरे दिन औसतन एक रिश्वतखोर घूस लेते पकड़ा गया है। इससे रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों की मानें तो एसीबी अपनी इस कार्रवाई के बाद जनता का विश्वास जीतने में सफल हो रहा है। अब जनता भी रिश्वतखोर सरकारी कर्मियों की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के पास करने में जरा भी संकोच नहीं कर रही है। जनता का मनोबल बढ़ने के कारण अधिकारी काम करने के एवज में जैसे ही पैसे की मांग कर रहे हैं, पीड़ित अविलंब इसकी सूचना एसीबी को दे रहे है। बताते चलें कि वर्ष 2016 में अबतक 49 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

घूसखारों के गिरफ्तारी की सूची —

— 2 अगस्त: चतरा के भू संरक्षण कार्यालय के क्लर्क राजेश रंजन को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

— 2 अगस्त: ब्यूरो ने बेरमो प्रखंड के पंचायत सेवक बालेश्वर यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

— 5 अगस्त: जामताड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक राधा कांत लालदेव को 3500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

— 12 अगस्त: चाईबासा के मंझारी प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ धराये।

— 17 अगस्त: धनबाद के झरिया अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी विवेकानंद चौधरी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

— 23 अगस्तः रांची के नगड़ी अंचल के सीआई कृष्णा सोय को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

— 24 अगस्त: चतरा के मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

— 26 अगस्त: हजारीबाग के बंदोबस्त विभाग के दैनिक कर्मी तारकेश्वर प्रसाद एक हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार हुए।

— 26 अगस्त: धनबाद के शिक्षा विभाग के क्लर्क अजय कुमार तिवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।

— 29 अगस्त: हजारीबाग के भू-संरक्षण कार्यालय के अमीन राकेश पास्कल को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

— 30 अगस्त: जमशेदपुर के घाटशिला में बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कनीय अभियंता मो. रफीक को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

— 31 अगस्त: हजारीबाग के बंदोबस्ती कार्यालय के सहायक सर्वे पदाधिकारी लालबाबू को 4500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

— 01 सितम्बर: धनबाद के सरायढेला के दारोगा बलिराम भगत को दस हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button